फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rural homeless to the fire

आग से बेघर हुए ग्रामीण

Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 07 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rural homeless to the fire
अाग लगने से जले मकान - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज थाना क्षेत्र के फुलटेकरा गांव में शनिवार की रात लगी भीषण आग से पूरा गांव जलकर राख हो गया। रात में एसएसबी के जवानों के साथ फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी रही। आग लगने से पूरे गांव में रातभर कोहराम मचा रहा। वहीं, राजस्व निरीक्षकों की टीम रविवार को आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी रही। अग्निपीड़ितों को प्रशासन ने तिरपाल व खाद्यान्न आदि मुहैया कराया है। 
विज्ञापन


नवाबगंज के फुलटेकरा गांव में शनिवार देर रात आग लगने से 200 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। इस दौरान आग की चपेट में आकर छह ग्रामीण भी झुलस गए थे। काफी नुकसान होने की सूचना पर उपजिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को गांव भेजकर पीड़ितों को खाद्यान्न बंटवाया। सभी पीड़ितों को एक-एक तिरपाल भी दिया गया। राजस्व निरीक्षकों की टीम अग्नि पीड़ितों की लिस्ट बनाने में जुटी है।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। अग्निकांड की सूचना पर तहसीलदार घनश्याम, थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद व अन्य राजस्वकर्मी गांव पहुंचे। नेपाल के दो दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से रातभर गांव में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी नानपारा एसपी शुक्ला ने बताया कि रविवार को पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज हरीश दूबे की देखरेख में ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरित किया गया। साथ ही भोजन बनवाकर सभी पीड़ितों को बांटा गया। ग्रामीणों को एक-एक तिरपाल तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया है। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम लिस्ट तैयार कर रही है। सूची बनने के बाद सभी पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed