फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rupaidha School Dominates District-Level Sports

Bahraich News: जिला स्तरीय खेलकूद में रुपईडीहा विद्यालय का दबदबा

Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rupaidha School Dominates District-Level Sports
 खेल प्रतियोगिता में विजयी ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते महसी विधायक।
रुपईडीहा। जैतापुर बाजार में आयोजित विद्या भारती की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुपईडीहा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के 44 छात्र-छात्राओं ने 58 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने नौ स्पर्धाओं में पहला, 13 में दूसरा और तीन में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने अंडर-17 वर्ग में जिले में पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-14 वर्ग में विद्यालय को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। पदक और ट्रॉफी मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह रहा।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक अनुज सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed