फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   robbed the doctor's house on the strength of a firearm

तमंचे के बल पर चिकित्सक के घर लूटपाट

Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
robbed the doctor's house on the strength of a firearm
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा कस्बे के चकिया रोड पर स्थित निजी चिकित्सक के घर में तमंचे के बल पर बदमाश जेवरात व नगदी समेत लाखों का सामान लूट ले गए। घटना के समय घर में चिकित्सक का बेटा ही मौजूद था। पीड़ित ने थाने पर घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चकिया रोड पर डॉ. सुकांत राय किराये के मकान पर रहते हैं। वह गुरुवार की रात लगभग 11 बजे पास में ही स्थित ससुराल में मरीज देखने चले गए थे। थाने में चिकित्सक द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक घर में उनका बेटा दीपक (12) अकेला कमरे में सो रहा था। आरोप है कि दो बदमाश दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद वहां मौजूद बेटे को गोली मारने की धमकी देते हुए तीन लाख 45 हजार रुपये, सोने की चेन व अंगूठी और पांच चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर घर पहुंचे चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी। रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। हर बिंदु पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed