फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roadways bus

Bahraich News: रात में रोडवेज बसों के फेरे किए कम

Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus
बहराइच। तराई में छाए घने कोहरे ने रोडवेज बसों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया है। लखनऊ व अन्य शहरों के लिए रात में चलने वाली बसों के फेरे कम कर दिए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कोहरा और बढ़ा तो शाम से बसों का संचालन बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन

तराई में भीषण ठंड के साथ दो दिन से कोहरे की चादर छाई है। दिन ढलने के साथ कोहरे गहराने लगता है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कोहरे के चलते वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। इसका सबसे ज्यादा असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ रहा है। रोडवेज प्रशासन ने बस चालकों को कोहरे की स्थिति में वाहन रास्ते में रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते रात में चलने वालों बसों के फेरे कम कर दिए गए हैं। लंबी दूरी की बसों को दो चालकों के साथ चलाया जा रहा है। जिले के बहराइच और रूपईडीहा डिपो से लखनऊ, दिल्ली, शिमला, हरिद्वार, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी आदि जगहों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। एआरएम प्रेम कुमार का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर भीषण कोहरे के दौरान बसों को न चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed