{"_id":"6980f2c516d0b290910238f7","slug":"road-widening-work-started-will-get-relief-from-jam-bahraich-news-c-98-1-slko1007-143804-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, जाम से मिलेगी निजात
Tue, 03 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में पानी टंकी के पास हो रहा सड़क चौड़ीकरण का काम। -संवाद
बहराइच। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की 18 किमी लंबी डामर सड़क का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी की कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है। चौड़ीकरण कार्य में 50.59 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विभाग की ओर से मार्च तक काम पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क चौड़ी हो जाने से इस मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
शहर के प्रवेश द्वार गोलवाघाट से दोनक्का तिराहे तक आए दिन जाम की स्थित बनी रहती है। सबसे ज्यादा जाम पानी टंकी चौराहा से डिगिहा तिराहे तक लगता है। मौजूदा समय शहर स्थित बहराइच-गोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में डिगिहा तिराहे से गोंडा जाने वाला मार्ग भी दो साल से बंद है।
लखीमुपर, नानपारा, गोंडा व बलरामपुर जाने वाले भारी वाहन भी अस्पताल चौराह से निकलकर जेलरोड पुलिसलाइन होकर निकलते हैं, जिससे सड़क पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। इसके अलावा गोलवाघाट से डिगिहा तिराहे तक सड़क की दोनों पटरियों के कई स्थानों पर पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते इस आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने अभी हाल ही में शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण कराने की कार्ययोजना बनाकर 50.59 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से शासन को भेजा था।
करीब एक माह पूर्व शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया। सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से इसकी दोनों पटरियों पर लगने वाले अतिक्रमण से छुटकारा तो मिलेगा ही, साथ ही कुछ हद तक जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
सात से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
गोलवाघाट से डिगिहा तिराहा होते हुए दोनक्का तिराहे तक 10 किमी निर्मित पुरानी डामर सड़क सात मीटर थी। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर कराने की कवायद शुरू की है। इसके अलावा आठ किमी पयागपुर-विशेश्वरगंज की डामर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को मार्च तक काम पूरा कराने का लक्ष्य सौंपा गया है।
-महेश वर्मा, नोडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग