फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rivers overflowing due to rain, many villages in the grip of flood

बारिश से उफनाई नदियां, कई गांव बाढ़ की चपेट में

Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rivers overflowing due to rain, many villages in the grip of flood
महसी/बिछिया। तराई में लगातार हो रही बारिश बाढ़ का सबब बनता जा रहा है। महसी और मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में कछार क्षेत्र में बसे गांवों में बाढ़ का पानी चलने लगा है। लोग नाव के द्वारा सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं। हालांकि महसी में नदी खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है। राजस्वकर्मी अलर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

तराई में लगातार बारिश हो रही है। पांच से छह घंटे बारिश होने के चलते जिले की नदियों में पानी उफान पर आने लगा है। जिससे नदी के तट व कछार क्षेत्र में बसे गांवों में पानी भरने लगा है। महसी तहसील क्षेत्र के पिपरी, चहलारीघाट, गोलागंज, छत्तरपुरवा, तारापुरवा, अहिरनपुरवा, नगेसरपुरवा, लोधौनी, मांझा दरियाबुर्द, प्रधानपुरवा, मास्टरपुरवा, मस्तरामपुरवा, कायमपुर गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी एसएसन त्रिपाठी ने राजस्वकर्मियों के साथ मुआयना किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि राजस्वकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीण भी सतर्क रहें। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। उधर मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में गेरुआ, कौड़िया और सरयू नदी उफनाने से गांवों में पानी भर गया है। लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र के टिलवा, मुजवा, श्रीरामपुरवा, खैरीपुरवा, रामपुर रेतिया, जंगल गुलहरिया, धर्मपुर रेतिया, संपतपुरवा गांव में पानी भर गया है। हजारों बीघा धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार शशांकनाथ उपाध्याय ने मुआयना किया। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिसवां में नदी का जलस्तर- 111.550 मीटर
खेतरे का निशान- 113.50 मीटर
आशियाना ढहने से गाय की मौत
बिछिया। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मंगलपुरवा गांव में बारिश के दौरान गांव निवासी कंधई पुत्र तुलसी का कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों के सूचना के बाद लेखपाल व ग्राम प्रधान मुआयना करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed