फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Revenue inspector and accountant received threat for stopping from taking possession of government land

Bahraich News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मिली धमकी

Fri, 11 Oct 2024 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector and accountant received threat for stopping from taking possession of government land
शिवपुर/खैरीघाट (बहराइच)। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को बसंतपुर गांव में बुधवार को सरकारी जमीन पर प्रधान पति और उनके सहयोगियों द्वारा कब्जा कराए जाने की शिकायत मिली। लेखपाल ने मौके पर पहुंची टीम पर प्रधान पति द्वारा अभद्रता करने और ग्रामीणों को जान से मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए खैरीघाट पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना के बरदहा कला में तैनात लेखपाल लल्लू का आरोप है कि छीटनपुरवा बसंतपुर में बुधवार को गांव के प्रधान पति व प्रतिनिधि साकिर अंसारी, दिलबहार और मोहरम अली द्वारा खलिहान व रास्ते की भूमि पर ग्रामवासियों से अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक शिवपुर मिश्रीलाल पाल और वह मौके पर पहुंचे, तो ग्राम प्रधान पति जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौजूद भीड़ को मारने के लिए उकसाया। खैरीघाट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया प्रधान पति सहित तीन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed