फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Retired occupant dies from Corona

कोरोना से सेवानिवृत्त पेशकार की मौत

Thu, 23 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Retired occupant dies from Corona
बहराइच। शहर के हॉटस्पॉट ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला निवासी सिविल कोर्ट के एक सेवानिवृत्त पेशकार ने कोरोना की जंग में लड़ते हुए गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके शव का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया। कोरोना से जिले में हुई तीसरी मौत से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा निवासी सुनील श्रीवास्तव (62) सिविल कोर्ट बहराइच में पेशकार थे। वह करीब दो साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। बुजुर्ग होने के कारण उनको कई तरह की बीमारियां थीं। शुगर, ब्लड प्रेशर आदि का इलाज पहले से चल रहा था। बड़ीहाट में रोडवेज के चालक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहल्ले को पूरी तरह सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

ब्राह्मणीपुरा का इलाका भी सटा था। बीती 19 जुलाई को की गई जांच में सुनील श्रीवास्तव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के एल-2 अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था। गुरुवार की सुबह पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश के निर्देशन पर एक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि मौत के बाद शव को पूरी सुरक्षा के बीच भेजा गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र का भी चल रहा है इलाज
कोरोना पॉजिटिव सेवानिवृत्त पेशकार की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनके बेटे के भी पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड अस्पताल लेवल-1 में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed