{"_id":"670858200c543a9f1506b414","slug":"retired-forest-employees-wife-dies-accused-of-beating-her-to-death-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-121202-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सेवानिवृत्त वन कर्मचारी की पत्नी की मौत, पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सेवानिवृत्त वन कर्मचारी की पत्नी की मौत, पीटकर हत्या का आरोप
Fri, 11 Oct 2024 04:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। मोबाइल पर मैसेज भेजने को लेकर हुए विवाद में बख्शीपुरा में बुधवार को चार लोगों की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दरगाह पुलिस को तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
दरगाह थाना के बख्शीपुरा निवासी वन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामसुंदर की पत्नी माया देवी (65) की मौत हो गई। मृतका के बेटे बाबूलाल का आरोप है कि चार पड़ोसियों ने बुधवार को उनके बेटे अरविंद पर आरोपियों के घर की महिला के मोबाइल पर मैसेज भेजने का आरोप लगाया। जब मां ने मैसेज दिखाने की बात कही आरोपियों ने मैसेज डिलीट करने का आरोप लगाते हुए मां और बहन से मारपीट की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। इसके बाद मां जब घर के बाहर बैठ गई तो वे दोबारा आए और मां की बेरहमी से पिटाई की।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। श्रावस्ती के गिलौला बरहिया गए पिता बृहस्पतिवार की सुबह वापस आए तो पुलिस को तहरीर दी। दरगाह इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा के मुताबिक परिजनों की हल्की-फुल्की कहासुनी हुई थी, महिला की मौत हार्टअटैक से हुई है, पीएम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।