{"_id":"66fabae6f3871d39c009dc4c","slug":"respect-the-elderly-like-a-library-bahraich-news-c-104-1-srv1002-107023-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वृद्धजन पुस्तकालय के समान, उनका करें सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वृद्धजन पुस्तकालय के समान, उनका करें सम्मान
Mon, 30 Sep 2024 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से डीआईओएस मिथिलेश कुमार मौजूद रहे। जिन्होंने एक अक्तूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को माह के रूप में मनाने व वृद्धजनों का सम्मान करने की बात कही गई।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हुए जगतजीत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. भूदेश्वर पांडेय, लेखाकार बेसिक रविकांत सिंह, जनता इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश नारायण पाठक व वरिष्ठ लिपिक राज किशोर पांडेय का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि वृद्धजनों के घर जाकर उन्हें सम्मानित करें और जीवन दर्शन का आनंद लें।
उम्र के पड़ाव पर आशीर्वाद स्वरूप वार्ता को समय से समझें और उनके चिड़चिड़ापन पर क्रोधित न हो कर उसे सहर्ष स्वीकार करें। अक्तूबर माह बीत जाने पर उन्हें कृतज्ञता अवश्य ज्ञापित करें कि आपने अपने जीवन में परिवार और समाज के लिए बहुत कुछ किया है। इससे समाज में अच्छी सीख जाएगी। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को दी गई विदाई
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में सोमवार उपनिरीक्षक आरमोरर राम जी चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी के सेवाकाल के बारे में बताया। साथ ही उनकी सेवाओं और उपलब्धियों की प्रशंसा किया। इस मौके पर एसपी ने उन्हें छाता व स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, आरआई अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)