फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Residents of the locality came out against the closed railway crossing

बहराइच: बंद रेलवे क्राॅसिंग के विरोध में उतरे मोहल्लेवासी

Sat, 18 Feb 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Residents of the locality came out against the closed railway crossing
बहराइच। शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा नईबस्ती में शनिवार को मोहल्लेवासियों ने बैठक की। इस मौके पर मोहल्लेवासियों ने बंद रेलवे क्राॅसिंग से होने वाली परेशानियों पर मंथन करते हुए क्राॅसिंग खुलवाने के जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया।बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनीराम वर्मा ने कहा कि रेलवे प्रशासन की हठधर्मिता के चलते रेलवे क्राॅसिंग सी 41 बंद कर दिए जाने से मोहल्ले की 17 हजार की आबादी का जीवन जीना दूभर होता जा रहा है। समाजसेवी वर्मा ने कहा कि बच्चों को स्कूल जाने व मरीजों को अस्पताल जाने के लिए तीन से चार किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर जाने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय मोहल्ला स्थित बहराइच-गोंडा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ऐसे में रेलवे प्रशासन अब दूसरी रेलवे क्राॅसिंग 40 सी भी बंद कराने की फिराक में हैं। अगर यह रेलवे क्राॅसिंग भी बंद हो जाएगी, तो मोहल्लेवासियों के सामने और भी परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश त्रिपाठी ने कहा कि रेलवे प्रशासन की हठधर्मी के मामले में अब मोहल्लेवासी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि समस्याओं को लेकर सभी एक बड़ा जनांदोलन चलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ने पर सभी समस्याओं को लेकर उच्चन्यायालय में याचिका दायर करेंगे। बैठक के दौरान सभासद दुर्गेश पांडेय, शिवांकर शुक्ला, अरूण कुमार मिश्र, राधेश्याम सिंह, बृजेश शर्मा आदि मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed