फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Residents of Rupaidha town are struggling with the problem of jam

Bahraich News: जाम की समस्या से जूझ रहे रूपईडीहा कस्बावासी

Thu, 08 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 08 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Residents of Rupaidha town are struggling with the problem of jam
रूपईडीहा(बहराइच)। रूपईडीहा कस्बेवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिम्मेदार जाम की समस्या से निजात दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


रूपईडीहा कस्बे का मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जाम की समस्या से लोगों को वाहन चलाना तो दूर की बात है, पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। कस्बा स्थित स्टेशनरोड, माल गोदामरोड, बजाज मार्केट समेत गलियों में अतिक्रमण बढ़ने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि जिम्मेदारों की ओर से अभियान तो चलाया जाता है। लेकिन अभियान निरंतर न चलने से स्थित जस की तस बनीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि स्टेशनरोड पर रूपईडीहा बस अड्डा भी बना हुआ है। बस अड्डे से प्रतिदिन दर्जनों बसों का आना-जाना रहता है। लेकिन अतिक्रमण होने के चलते बसें रेंग कर चलती है जिससे बसों के आगे व पीछे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए मौके पर न तो यातायात पुलिस की ही व्यवस्था रहती है और न ही जिम्मेदारों की ओर से कोई वैकल्पिक ही व्यवस्था की जाती है। जिम्मेदारों की चुप्पी से जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed