फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Remove encroachment in front of CHC

सीएचसी के सामने से अतिक्रमण हटवाएं ईओ व एसडीएम

Tue, 14 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment in front of CHC
नानपारा सीएचसी में मंगलवार को जांच करते नोडल अधिकारी आईएएस रघुवीर सिंह। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य व नोडल अधिकारी कोविड 19 रघुवीर सिंह ने मंगलवार को सीएचसी नानपारा का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव ने सफाई व्यवस्था, ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना और एंबुलेंस सेवा का रजिस्टर जांचा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। वहीं सीएचसी के सामने हुए अतिक्रमण को देख कर नाराजगी जताई और उसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग व नोडल अधिकारी कोविड 19 रघुवीर सिंह मंगलवार की सुबह 11 बजे अचानक सीएचसी नानपारा पहुंचे। नोडल अधिकारी ने सीएचसी में फिवर क्लीनिक, कोरोना हेल्प डेस्क, सफाई, ओपीडी, हॉटस्पॉट, डोर टू डोर सर्वे टीम तथा जननी सुरक्षा योजना के रजिस्टर, एंबुलेंस सेवा के रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली। इस पर उन्होंने अधीक्षक डॉ. चंद्रभान की प्रशंसा की। बाहर निकलते समय सीएचसी के सामने गंदगी व अतिक्रमण देखने को मिला। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ईओ को अविलंब कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। मामले से एसडीएम को भी अवगत कराया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार को निर्देशित किया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र और नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाएं। उधर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की मशीन नहीं होने पर निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने अधीक्षक से वार्ता की। इस पर अधीक्षक ने बताया कि जो गर्भवती बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाती हैं, उन्हें विभाग की ओर से 250 रुपये दिया जा रहा है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र स्टेशनरोड स्थित जुबलीगंज मोहल्ले का निरीक्षण किया। बैरीकेटिंग व्यवस्था देखी। सील मोहल्लों की मौके पर जानकारी लेते हुए बुखार मापने की मशीन जांची। इस दौरान डिप्टी सीएमओ पीके बांदिल, उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, अधिशासी अशोक कुमार तिवारी, डॉ. चंद्रभान, डॉ. संजय सोलंकी, हॉटस्पाट प्रभारी डॉ. संतोष, मणिकांत ओझा, चंदन मिश्रा, शालिनी पांडेय और अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed