फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Relief in cities, queues seen in villages, many petrol pumps remained closed

Bahraich News: शहर में राहत, गांवों में दिखी कतार, कई पेट्रोल पंप रहे बंद

Sun, 29 Mar 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 29 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief in cities, queues seen in villages, many petrol pumps remained closed
गिरिजापुरी में बाइक की टंकी ले पेट्रोल भराने पहुंचा युवक।  - संवाद
बहराइच। जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर इन दिनों अजीब हालात बने हुए हैं। शहर के कुछ इलाकों में लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की किल्लत से लोग परेशान हैं। सुबह होते ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग वाहन की टंकी फुल कराने की होड़ में लगे हैं। किसान गैलन और जरीकेन लेकर डीजल के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के डिगिहा, गोंडा रोड स्थित तीन पेट्रोल पंप शनिवार को बंद रहे, अन्य पंपों पर तेल वितरित हुआ, लेकिन भीड़ अधिक नहीं दिखी। वहीं सुजौली के चफरिया पेट्रोल पंप पर शनिवार को काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, लाइन लगवाकर तेल का वितरण कराया गया। इस दौरान बाइक और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ इतनी रही कि सुजौली निवासी अखिलेश अपनी बाइक की टंकी खोलकर तेल भराने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बाइक को खींचना मुश्किल था, इसलिए टंकी खोल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेट्रोल पंप संचालक संतोष मौर्य ने बताया कि अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा तेल जमा कर रहे हैं, जबकि तेल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बाइक में दो लीटर और चार पहिया वाहनों में 5 से 10 लीटर तक ही तेल दिया जा रहा है।


मटेरा, विशेश्वरगंज और आसपास के इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। कुछ जगहों पर डीजल-पेट्रोल न मिलने से किसान खेती-बाड़ी के काम को लेकर चिंतित हैं। वहीं गैस सिलिंडर की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।


हालात का फायदा उठाकर कुछ लोग फुटकर में महंगे दाम पर पेट्रोल बेच रहे हैं। मटेरा चौराहा समेत कई स्थानों पर 200 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही तेल लेने की अपील की है।



---------------------

शुरू हुई पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी
मटेरा क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर कमी के चलते कुछ लोग घरों में तेल जमा कर 200 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल बेच रहे हैं, जिससे राहगीरों को मजबूरी में महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है।


--------------------
जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं-कहीं अफवाहों के कारण भीड़ बढ़ी है। जल्द ही सभी पंपों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-नरेंद्र तिवारी, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed