Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Relief from rain, trouble with waterlogging

Bahraich News: बारिश से राहत, जलभराव से मुसीबत

Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Relief from rain, trouble with waterlogging
बहराइच। बीते कई दिनों से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बुधवार सुबह राहत भरी रही। बारिश से खेतों में सूख रही धान व गन्ने की फसल को संजीवनी मिली। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। कुछ इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

तराई में बीते कई दिनों से आसमान में काले बादलों की आवाजाही तो हो रही थी, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। जिसके चलते लोग उमस से परेशान थे। बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई थी। किसान फसल नष्ट होने को लेकर चिंतित थे। सभी लोग आसमान की ओर टकटकी लगा कर मेघों से झमाझम बारिश की प्रार्थना कर रहे थे। बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

किसान इस बारिश को फौरी राहत के रूप में देख रहे हैं। हुजूरपुर निवासी किसान सुरेश कुमार, मोहर्रम अली, राजू आदि ने बताया कि बारिश न होने से फसलें नष्ट होने की कगार पर थी। चरदा निवासी किसान मदन वर्मा, इद्दू, लाठीबाज, आज्ञाराम आदि ने बताया कि बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है, लेकिन जितनी हुई है, वह संजीवनी के समान है। बारिश से रिसिया क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी खिले रहे। किसान सुरेश प्रताप सिंह, मनोज कुमार आदि ने बताया कि बारिश के बाद फसलों में हरियाली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय का कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए अमृत के समान है। उन्होेंने कहा कि इससे धान की फसल बेहतर होगी।


जलभराव से अवागमन में दिक्कत
झमाझम बारिश से शहर के ब्राह्मणीपुरा, नई बस्ती, वजीरबाग, कचहरी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मनीष, जीवन, जितेन्द्र, शंकर आदि ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को दूर करवाना चाहिए। बारिश के बाद नगर पंचायत पयागपुर में भी भीषण जलभराव रहा। भूपगंज बाजार की मसूदपुर से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क तालाब नजर आई।

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने जलभराव रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पंचायत में अभी तक किसी अधिशासी अधिकारी की तैनाती न होने से विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। जिससे जलनिकासी की समस्या है। रिसिया नगर पंचायत में भी जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed