फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Recovery soldier suspended, case filed

वसूली करने वाला सिपाही सस्पेंड, केस दर्ज

Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Recovery soldier suspended, case filed
बहराइच। बेकरी की दुकान पर जांच करने गए सिपाही के घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दरगाह थाने में आरक्षी राहुल कुमार की तैनाती थी। किसी मामले में सिपाही बेकरी की दुकान पर जांच करने गया था। जांच के दौरान वह अपने हाथों में रुपये लेने लगा। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर हो रही पुलिस विभाग की बदनामी को देखते हुए एसपी विपिन मिश्रा ने तत्काल वीडियो की जांच कराने का निर्देश दिया। जांच में रुपये लेने की पुष्टि होने पर एसपी ने सिपाही राहुल कुमार को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा को सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि आरक्षी राहुल के खिलाफ दरगाह थाने में केस दर्ज कराया गया है। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed