फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Real two sisters leap into the river, death

सगी दो बहनों ने नदी में लगाई छलांग, मौत

Sat, 01 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Real two sisters leap into the river, death
बहराइच के चहलारीघाट में घाघरा नदी में दो बहनों के कूदने के बाद जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
तेजवापुर/राजीचौराहा (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के गंगापुरवा गांव निवासी दो सगी बहनें शनिवार की दोपहर घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थीं। इसी दौरान चहलारी घाट पहुंचकर ऑटो से उतरते ही दोनों बहनों ने पुल से घाघरा नदी में छलांग लगा दी। नदी के तट के किनारे मौजूद लोगों ने दो लड़कियों को घाघरा में कूदता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगभग तीन के घंटे बाद दोनों बहनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस मामले में आर्थिक तंगी से परिवार के जूझने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के गंगापुरवा गांव निवासी रीना (22) व रिंकी (19) पुत्री सीताराम यादव दोपहर में घर से निकली थीं। दोनों ने बाजार से दवा लाने की बात घर में कही थी। दोनों बहनें ऑटो में सवार होकर भगवानपुर चौराहा होते हुए बहराइच-सीतापुर हाईवे स्थित चहलारी घाट पुल पहुंचीं। ऑटो चालक को पैसा देने के बाद दोनों बहनों ने पुल से घाघरा नदी में छलांग लगा दी। दो लड़कियों को नदी में कूदता देख पुल के नीचे काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर हरदी के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से दोनों की तलाश शुरू कराई गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। परिवार में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। हालांकि परिवारीजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, दो बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों व बहन का रो-रोकर बुरा हाल
चहलारी घाट पुल से छलांग लगाने वाली दो बड़ी बहनों की मौत के बाद उसकी छोटी बहन सीमा और उसके दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में लगे रहे। दोनों बहनों के आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई न करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed