{"_id":"603fc5ec8ebc3ec39d6134b8","slug":"raw-wine-kilns-caught-in-raid-bahraich-news-lko567759778","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ीं
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। पेटरहा जंगल में भारी मात्रा में तैयार की जा रही कच्ची शराब के लिए तैयार हुए लहन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर नष्ट करा दिया। पुलिस के पहुंचने की आहट पाकर शराब कारोबारी फरार हो गए थे। पुलिस ने लहन नष्ट कराने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।
आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने सभी थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्जों को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दे दिए है। एएसपी ग्रामीण के निर्देश पर मिहीपुरवा चौकी इंचार्ज आलोक सिंह मुखबिर के जाल बिछाए हुए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मोतीपुर रेंज के पेटरहा जंगल में भारी मात्रा में कच्ची शराब तैयार की जा रही है।
सूचना पर चौकी इंचार्ज अपने साथ हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव, कांस्टेबल अजय शुक्ला, विशाल सिंह, रामसागर व हरेंद्र प्रसाद को लेकर जंगल पहुंचे तो देखा कि भट्टियां धधक रही थीं और शराब कारोबारी फरार हो चुके थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लगभग 25 क्विंटल लहन को नष्ट कराया गया। शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए गए हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।