{"_id":"5da5ff578ebc3e93c202cbf5","slug":"ravishing-in-markets-due-to-karva-chauth-bahraich-news-lko4870930111","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ को लेकर बाजारों में छाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ को लेकर बाजारों में छाई रौनक
विज्ञापन
बहराइच नगर में करवाचौथ के लिए साड़ी की दुकान पर खरीददारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। करवा चौथ का पर्व जिले में गुरुवार को मनाया जाएगा। इसमें सुहागिन महिलाओं की ओर से व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना की जाएगी। करवा चौथ को देखते हुए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों और सराफा की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है। करवा की बिक्री भी तेजी से हो रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें सुहागिन महिलाएं व्रत रखते हुए पति के दीर्घायु की कामना के साथ भगवान की पूजा-अर्चना करती हैं। करवा चौथ के नजदीक आने के साथ ही बाजारों में दुकानों पर रौनक बढ़ गई है।
शहर के पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब, घंटाघर चौक समेत अन्य स्थानों पर कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी तेज हो गई है। महिलाएं साड़ियों के साथ ही पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ रही हैं। दुकानों पर भी तरह-तरह की सुहागिन के जोड़े की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
व्यवसायी सुमित कनौडिया ने बताया कि साड़ियों में अलग-अलग दाम की साड़ी की बिक्री हो रही है। बनारसी व लाल जोड़े की मांग अधिक है। वहीं, सराफा की दुकान पर भी सोने-चांदी के जेवरात की खरीदारी तेज हो गई है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं की ओर से सोने-चांदी के जेवरात पहने जाते हैं।
व्यवसायी राकेश वर्मा ने बताया कि इस बार कई तरह की नई डिजाइन मंगाई गई है, जिसकी बिक्री भी खूब हो रही है। उधर, करवा चौथ को देखते हुए पूजन सामग्री के साथ ही करवा की बिक्री भी तेज हो गई है। चौक-चौराहों पर करवा की दुकानें सजी हुई हैं।