फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Raven in schools after seven months

सात माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक

Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raven in schools after seven months
मिहींपुरवा के सर्वोदय इंटर कालेज में सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश करती छात्रा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। इंटर कॉलेजों में सोमवार से अभिभावकों की सहमति के आधार पर कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। करीब सात माह बाद जब स्कूलों के ताले खुले तो छात्र-छात्राएं खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम ही रही। औसतन करीब 25 फीसदी छात्रों ने ही पहले दिन उपस्थिति दर्ज कराई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को स्कूल में प्रवेश मिला। इसके बाद कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना महामारी को देखते हुए अभिभावकों से सहमति पत्र लेने के बाद नौ से लेकर 12 तक की कक्षाएं संचालित किए जाने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के तहत जिले के 299 राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई थीं। सोमवार की सुबह से स्कूलों में लटक रहे ताले खुल गए। चहकते हुए करीब सात माह बाद जब छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे तो पुराने सहपाठियों से मिलकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई। स्कूलों में पहुंचने वाले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज किया गया। उसके बाद कक्षाओं में प्रवेश मिल सका। कॉलेजों में चहल-पहल दिखी। वहीं आसपास की दुकानें भी गुलजार हो गईं।
विज्ञापन

बच्चों को दूर-दूर बैठाया गया
शहर के महराज सिंह इंटर कॉलेज में छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज में कमरों को सैनिटाइज करने में कर्मचारी लगे हुए थे। वहीं पॉयनियर स्कूल में बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया था। इसी तरह से डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में भी बच्चों को दूर-दूर ही बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे संख्या बढ़ने की उम्मीद
मिहींपुरवा के नवयुग इंटर कॉलेज में पहली पॉली में 900 की जगह 155 और दूसरी पॉली में 850 की जगह 145 छात्र पहुंचे। वहीं सर्वोदय इंटर कॉलेज में पहली पॉली में 913 के सापेक्ष 84 और दूसरी पॉली में 660 के सापेक्ष 52 छात्रों ने उपस्थित दर्ज कराई। नवयुग के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र और सर्वोदय के उप प्रधानाचार्य शिव प्रसाद मौर्या ने बताया कि पहले दिन कुछ कम बच्चे आए हैं। अब आगे से इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
बिना मास्क नहीं दी गई इंट्री
विकास खंड तेजवापुर के श्री जूठन सिंह कुशवाहा इंटर कॉलेज में गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रही। बिना मास्क के छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसी तरह से हुजूरपुर के जनकदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फूलबख्श सिंह इंटर कॉलेज, सरयू इंटर कॉलेज में भी चहल-पहल दिखाई दी।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग स्थित चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक में 791 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पहले दिन महज 205 छात्र स्कूल पहुंचे हैं। वहीं बाबागंज के श्री रामप्यारे इंटर कालेज, आचार्य रमेश चंद्र इंटर कालेज, हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कालेज आदि में भी छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत प्रवेश मिला। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed