फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rape victim beaten, threatened if she testifies

Bahraich News: दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट, गवाही देने पर दी धमकी

Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rape victim beaten, threatened if she testifies
बहराइच। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। 17 फरवरी की रात आरोपी और उसके तीन अन्य साथियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट की। गवाही देने पर हाथ-पांव काटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म के मामलें में घसियारीपुरा निवासी प्रह्लाद पर केस दर्ज कराया है। मामले में 18 फरवरी को कोर्ट में उनके बयान दर्ज होने थे। 17 फरवरी को वह लखनऊ से शहर आईं और होटल से खाना लेकर घर जा रही थीं। तभी रास्ते में प्रह्लाद उसके साथी प्रदीप, नेहा और संध्या मिले। उनको जमकर पीटा, इसके बाद कोर्ट में बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed