{"_id":"6a889a868e126e99ba03c2da","slug":"rape-of-six-year-old-girl-accused-arrested-bahraich-news-c-104-1-slko1011-122573-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पहुंचे गांव निवासी ननके वहां पहुंचा और उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मासूम को उसके घर के पास बने शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चीखने पर उसे छोड़कर भाग निकला। परिजनों को इस बात का पता चला तो वे बच्ची को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी पर सीओ भिनगा भरत पासवान, कोतवाल राज प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता की दादी की तहरीर पर शुक्रवार सुबह आरोपी ननकने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे बनघुसरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।