फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rape attempt on married woman, case filed on the order of SP

विवाहिता से रेप का प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rape attempt on married woman, case filed on the order of SP
बहराइच। मुर्तिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली मौजूद विवाहिता से न सिर्फ रेप करने का प्रयास किया बल्कि उसको मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता अपनी शिकायत लेकर जब थाने गई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी दफ्तर पहुंचकर जब कप्तान को आप बीती बताई, तो कप्तान के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मुर्तिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक दलित महिला ने बताया कि विगत सात जून को उसके घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। इसी बीच गांव के ही रहने वाले कलीम, मुसीम पुत्र मोगरे, भूरे पुत्र प्यारे साकिनान ने घर में घुसकर उसके साथ रेप का प्रयास किया। जब विवाहिता ने विरोध किया तो सभी उसे मारने लगे। किसी तरह भागकर उसने स्वयं को बचाया।
विज्ञापन

इस दौरान जब घर वाले पहुंचे तो विवाहिता को लेकर थाने गए। वहां पुलिस ने कहा जब जांच होगी तभी कुछ करेंगे। इस दौरान पुलिस वालों ने चोटों की जांच भी नहीं कराई। जब किसी ने सुध नहीं ली तो परिजनों ने पीड़ित को जिला अस्पताल लाकर उसकी जांच कराई। बाद में कप्तान से मिलकर अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद कप्तान के आदेश पर पुलिस ने कलीम, मुसीम और भूरे के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत एससीएक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed