फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rampaging langur caught in Risiya

Bahraich News: रिसिया में पकड़ा गया उत्पाती लंगूर

Thu, 10 Sep 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rampaging langur caught in Risiya
 रिसिया में पकड़ा गया उत्पाती लंगूर। 
रिसिया। नगर के इंदिरा नगर और ऋषि भूमि मोहल्ले में करीब एक माह से उत्पात मचा रहे लंगूर को बुधवार शाम वनकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके पकड़े जाने से नगरवासियों ने राहत महसूस की और वन विभाग का आभार जताया। लंगूर के उत्पात से स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। सिद्धार्थनगर से आए वनकर्मियों ने रिसिया के वनकर्मियों के साथ मिलकर कार्रवाई की। उन्होंने इंदिरा नगर मोहल्ले में महेश अग्रवाल के आवास के पास लंगूर की घेराबंदी की। काफी प्रयास के बाद टीम ने उसे पकड़कर अपने कब्जे में लिया। वनकर्मी शिवा, शिवम पांडेय, रिसिया के वनरक्षक रामसागर और दैनिककर्मी रामनाथ इस अभियान में सक्रिय रहे। सिद्धार्थनगर के दैनिककर्मी समेत अन्य कर्मचारी भी टीम का हिस्सा थे। पकड़े गए लंगूर को बुधवार शाम नानपारा रेंज कार्यालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed