फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rajkishore elected as president of kaiserganj tehsil bar association

राजकिशोर बने अध्यक्ष, अजय महामंत्री

Thu, 04 Feb 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 04 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
rajkishore elected as president of kaiserganj tehsil bar association
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील बार एसोसिएशन कैसरगंज का चुनाव गुरुवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन


तीन पदों पर मतदान में 161 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि सात पदो पर निर्विरोध पदाधिकारियों को चयन हुआ।

अध्यक्ष के पद पर राजकिशोर विजयी हुए, वहीं अजय कुमार अजय कुमार महामंत्री चुना गया।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन लल्लन बाबू सिंह की देखरेख में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। 3 बजे तक मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ।

मतदान में 164 के सापेक्ष 161 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। तीन पदों पर होने वाले चुनाव में अध्यक्ष के पद पर दो, महामंत्री पर तीन और कोषाध्यक्ष के पद पर दो प्रत्याशी आमने सामने थे।

एक घंटे चले मतगणना में अध्यक्ष के पद पर राजकिशोर यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी गंगाधर मिश्र से 17 मतों से चुनाव जीता। राजकिशोर को 89 व गंगाधर को 72 मत मिले।
विज्ञापन


महामंत्री के पद पर अजय श्रीवास्तव ने 151 मत पाकर बड़े अंतराल से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर रहे अमर सिंह को महज 9 मतों पर संतोष करना पड़ना।

कोषाध्यक्ष के पद पर पंकज श्रीवास्तव को 106 और संपूर्णानंद मिश्र को 55 मत मिले। इस तरह पंकज 51 मतों से विजयी घोषित हुए।

मालूम हो कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर मोहम्म्द शफीउल्ला, मध्य उपाध्यक्ष के दो पदों पर बृजेश शर्मा व संतोष सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर अजय प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आडीटर पर विमलेंद्र पांडेय और पुस्तकालय अध्यक्ष के पद बालकराम सरोज को पहले निर्विरोध चुना जा चुका था। चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी धर्मवीर सिंह व इंद्रेश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed