{"_id":"664cea33f5379156b90e97ef","slug":"rain-accompanied-by-strong-winds-mercury-dropped-by-two-degrees-bahraich-news-c-98-1-slko1011-114135-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, दो डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, दो डिग्री लुढ़का पारा
Wed, 22 May 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 22 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार शाम आसमान बादल छाए और मौसम सुहाना हो गया।
- फोटो : संवाद
बहराइच। तराई में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से मंगलवार को हल्की राहत रही। सोमवार की शाम अचानक जिले का मौसम बदला और का रात में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश व तेज हवाओं से बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर कई पेड़ गिरे, जिन्हें प्रशासन ने हटवाया। बारिश से मंगलवार को लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली और जिले का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया।
जिले में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का सितम लगातार जारी था। बीते एक सप्ताह से लगातार सूरज की किरणें आग उगल रही थीं और चिपचिपी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। गर्मी से निजात के लिए जिलेवासी बारिश का इंतजार कर रहे थे, जो सोमवार की शाम व रात को पूरा हुआ। सोमवार की शाम जिले का तापमान अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं रात के समय भी मौसम ने करवट बदली और रात लगभग 11 बजे तेज हवाओं के साथ एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी। बारिश के साथ नानपारा, मटेरा, रिसिया समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे। इससे जिले का तापमान लुढ़क गया। बारिश व ठंडी हवाओं से मंगलवार को जिले के तापमान में दो डिग्री की कमी रही। सोमवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम 29.5 दर्ज किया गया था तो वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 29 रहा।
बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर गिरे कई पेड़
धरसवां। सोमवार की शाम आई तेज हवाओं के बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर हाईवे किनारे लगे कई पेड़ धराशाई हो गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पेड़ की टहनियों को काट कर मलबे को हाईवे से हटाया। हालांकि पेड़ों के गिरने से आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा और वाहन चालक साइड से वाहन लेकर गुजरते रहे।