{"_id":"6ada53621b6cdc4e720cb9f0","slug":"raids-conducted-on-48-fertilizer-shops-17-samples-collected-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159037-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खाद की 48 दुकानों पर छापा, 17 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खाद की 48 दुकानों पर छापा, 17 नमूने लिए
Thu, 22 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
नानपारा में उर्वरक की दुकान पर निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी। - स्रोत : विभाग
बहराइच। किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को 48 दुकानों पर छापा मारा गया। चार टीमों ने जांच के दौरान 17 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। अनियमितता मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने मिहींपुरवा और नानपारा तहसील क्षेत्र में जांच की। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने सदर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने पयागपुर और अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने महसी व कैसरगंज क्षेत्र में निरीक्षण किया।
जिला कृषि अधिकारी ने नानपारा में बुद्धि लाल एंड संस, मोहित एंटरप्राइजेज और इफको ई-बाजार समेत मिहींपुरवा की दुकानों की जांच की। मिहींपुरवा में नवाब खाद भंडार, इकरा खाद भंडार और खाद बीज भंडार बंद मिले। दुकानदारों की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी किए गए। अभिलेख अधूरे मिलने पर अभी खाद भंडार को भी नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने विक्रेताओं को पॉस मशीन पर आधार कार्ड और खतौनी की जांच के बाद शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद बेचने के निर्देश दिए। बिना लाइसेंस बिक्री, संदिग्ध उर्वरक बेचने, कालाबाजारी करने या खाद सीमावर्ती राज्यों में भेजने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।