{"_id":"57acb59a4f1c1bb461ee67b0","slug":"raid-in-district-hospital-fir-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का जिला अस्पताल में छापा, स्वीपर पर एफआईआर के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का जिला अस्पताल में छापा, स्वीपर पर एफआईआर के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम का छापा
- फोटो : अमर उजाला
इंजेक्शन लगाने के बाद हुई बच्चे की मौत प्रकरण में शासन के निर्देश पर गुरुवार रात डीएम ने जिला अस्पताल में छापेमारी की। अव्यवस्था देख सीएमएस को फटकार लगाई। घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात ग्राउंड स्टाफ को निलंबित करने के आदेश दिये।
स्वीपर पर एफआईआर दर्ज करवाने की जा रही है। डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल में मंगलवार भोर में हरदी के खम्हरिया शुक्ल गांव निवासी शिवदत्त के 10 माह के पुत्र कृष्णा को इंजेक्शन लगाया गया था।
उसके कुछ देर बाद बच्चे ने तड़पकर दम तोड़ दिया। इस मामले में परिवारीजनों हंगामा किया। अस्पताल के सामने बौद्ध परिपथ जाम कर प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रशासन ने नियमित तरीके से कार्रवाई कर किनारा कस लिया।
विज्ञापन
शासन के संज्ञान लेने पर गुरुवार रात आठ बजे डीएम अभय कुमार, एडीएम विद्याशंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू व सामान्य वार्ड का मुआयना किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय को फटकार लगाई।
घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को निलंबित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि अवैध पैसा वसूली में स्वीपर पवन कुमार के खिलाफ एफआई दर्ज कराई जा रही है। सीएमएस को अभिलेखों के साथ शिविर कार्यालय में तलब किया गया है। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।