{"_id":"5eb1953f8ebc3e90525e09c5","slug":"quarantine-two-corona-suspects-absconded-by-threatening-the-team-who-arrived-to-collect-samples-bahraich-news-lko520340282","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेने पहुंची टीम को धमकाकर क्वारंटीन दो कोरोना संदिग्ध फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेने पहुंची टीम को धमकाकर क्वारंटीन दो कोरोना संदिग्ध फरार
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के बालार्क ऋषि अस्पताल में क्वारंटीन किए गए दो कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेने के लिए टीम गई थी। तभी दोनों टीम को धमकाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एक वृद्ध को डिगिहा तिराहे से धर दबोचा, जबकि दूसरे को भागते समय चांदपुरा चौराहे पर पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने केस दर्ज कराया है।
मेडिकल कॉलेज के बालार्क ऋषि अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में लोगों को क्वारंटीन किया गया था। कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किए गए एक वृद्ध और नानपारा के एक युवक का सैंपल लिया जाना था। इसके लिए कर्मचारी पहुंचे थे। तभी राड और डंडा दिखाते हुए वृद्ध और युवक यहां से भाग गए। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने डिगिहा तिराहे पर वृद्ध को धर दबोचा। जबकि युवक को चांदपुरा चौराहे के पास पकड़ लिया गया। इन दोनों को वापस क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएमएस डीके सिंह ने बताया कि वार्ड के प्रभारी द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि तहरीर लेकर दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।