{"_id":"5d45be4d8ebc3e6ce37839ff","slug":"qawwali-on-annual-urs-bahraich-news-lko474487845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालाना उर्स पर हुई कव्वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालाना उर्स पर हुई कव्वाली
विज्ञापन
बहराइच में हजरत अमीर माह बाबा के आसताने पर उर्स के मौके पर सजा गेट व मौजूद भीड़।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हजरत अमीर माह के आस्ताने पर चल रहे उर्स में शुक्रवार की रात कव्वाली का आयोजन हुआ। मुंबई से आए कव्वालों ने अमीर माह की शान में कव्वाली पेश की। शनिवार को भी पूरे दिन जियारत का दौर चला। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की।
शहर के मध्य में हजरत सैयद अफजालुद्दीन अबू जफर अमीर माह का आस्ताना स्थित है। यहां पर इबादत के लिए सभी धर्मों के लोग आते हैं। शुक्रवार को सालाना उर्स का आयोजन हुआ। उसी के तहत रात में कव्वाली का आयोजन प्रबंध समिति की ओर से किया गया। इसमें मुंबई के कव्वाल अफसर वारसी, मुन्ना भारती, अकबर फखरपुरी आदि ने अपने कलाम पेश किए।
शनिवार की सुबह से ही अमीर माह के आस्ताने पर इबादत का सिलसिला शुरू हुआ। पूरे दिन लोगों ने चारदपोशी कर नजरानेे अकीदत पेश की। समापन पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष साजिद अली ने सभी का आभार जताया। मौके पर दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद, साजिद अली, अब्दुल रहमान, मकसूद रायनी, दिलशाद अहमद, हाजी अजमतउल्ला मौजूद रहेे।