{"_id":"6ad3c348dbcebe4b5a03fda4","slug":"pythons-found-in-tikora-and-bankati-rescued-and-released-into-the-forest-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158801-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: टिकोरा व बनकटी में मिले अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: टिकोरा व बनकटी में मिले अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Sun, 18 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
टिकोरा गांव में निकला अजगर। - स्रोत : ग्रामीण
बौंडी/बिछिया। बौंडी के टिकोरा गांव में शनिवार सुबह मंदिर के पास बांस के झुरमुट में विशाल अजगर दिखने से अफरातफरी मच गई। पूजा करने गईं महिलाओं ने अजगर को देखकर शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रशासक राम छबीले यादव ने पुलिस चौकी टिकोरा मोड़ और वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
उधर, बिछिया के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के बनकटी गांव में शनिवार को धान की कटाई कर रहे मजदूरों को खेत में करीब 8 से 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे भरिया जंगल में छोड़ दिया गया। रेंजर ने बताया कि धान के खेतों में चूहों की मौजूदगी के कारण सांप और अजगर पहुंच जाते हैं। उन्होंने वन्यजीव दिखने पर नुकसान न पहुंचाने और विभाग को सूचना देने की अपील की।