{"_id":"5e7504128ebc3e78b8641309","slug":"put-thumb-on-pos-machine-by-getting-sanitized-bahraich-news-lko5145889191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनेटाइज कराकर ही पीओएस मशीन पर लगवाएं अंगूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनेटाइज कराकर ही पीओएस मशीन पर लगवाएं अंगूठा
विज्ञापन
बहराइच। जिले के उर्वरक व्यवसायियों के लिए जिला कृषि अधिकारी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कहा है कि उर्वरक व्यवसायी अंगूठा लगाने से पहले सेनेटाइजर या साबुन से ग्राहकों के हाथ धुलवाएं। इसके बाद पीओएस मशीन पर अंगूठा रखवाएं।
कोरोना वायरस को लेकर सभी विभागों के लोगों में दहशत है। जिले में उर्वरक की बिक्री पीओएस मशीन से की जा रही है। ऐसे में किसानों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ता है। अंगूठा लगाने के दौरान दूसरे में वायरस न फैले, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिले के खाद व्यवसायियों को जारी किए गए दिशा निर्देश में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने सभी को सेनेटाइजर रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि सेनेटाइजर या साबुन से 20 सेकेंड हाथ धुलने के बाद ही किसानों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाएं, जिससे स्वच्छता बनी रहे। किसानों में वायरस न फैले। जांच के दौरान बिना सेनेटाइजर के पीओएस मशीन का उपयोग मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।