Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Purse was left in the train, RPF inspector returned it to the woman

Bahraich News: ट्रेन में छूट गया था पर्स, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने महिला को लौटाया

Sun, 09 Jul 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Purse was left in the train, RPF inspector returned it to the woman
बहराइच। दिल्ली से जियारत करने दरगाह शरीफ आई एक महिला का पर्स रविवार को सुबह ट्रेन में छूट गया। बहराइच रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पर्स आरपीएफ को मिल गया। पर्स में 15 हजार रुपए का मोबाइल, पैसा व अन्य सामान था। रेलवे पुलिस ने पर्स को महिला के हवाले कर दिया। दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासिनी साजिदा अपने भाई अमजद अली पुत्र अहमद अली के साथ बहराइच स्थित सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर शनिवार को जियारत करने आ रही थी। वह गोंडा से बहराइच आने वाली ट्रेन से बहराइच पहुंची। इस दौरान उसका पर्स ट्रेन के कोच नंबर 19487 में छूट गया।
विज्ञापन

आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता कांस्टेबल शैलेश कुमार के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन की चेकिंग करने पहुंचे। उन्हें पर्स लावारिस हालत में रखा मिला। यात्रियों से पूछताछ की तो पता चला कि उनका पर्स नहीं है। थाने लाकर पर्स को खोलकर देखा तो उसमें एक मोबाइल व अन्य सामान मिला। इसी दौरान मोबाइल पर फोन आ गया और पर्स अपना बताया। इस पर रेलवे पुलिस ने महिला को थाने में बुला लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामराज ने बताया कि गहन पूछताछ व पहचान होने के बाद पर्स को महिला के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्स में 10 हजार का मोबाइल, 17 सौ नकद रुपए सहित 15 हजार का सामान था। महिला दिल्ली से दरगाह शरीफ में अपने भाई के साथ जियारत करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed