फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Punjabis danced to the beats of drums, Lohri festival was celebrated with great enthusiasm.

Bahraich News: ढोल की थाप पर थिरके पंजाबी, लोहड़ी पर्व की रही धूम

Wed, 14 Jan 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Punjabis danced to the beats of drums, Lohri festival was celebrated with great enthusiasm.
गुरुद्वारा के सामने लोहड़ी मनाते सिख समाज के लोग। - फोटो : गुरुद्वारा के सामने लोहड़ी मनाते सिख समाज के लोग।
बहराइच। पंजाबी समाज का प्रमुख पर्व लोहड़ी मंगलवार को शहर में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गुरुनानक चौक स्थित गुरुद्वारा गुरुवाड़ी केंद्र में पाठ के बाद गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी जलाई गई। इस मौके पर सिख श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से अग्नि की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल की थाप पर युवक-युवतियां भांगड़ा करते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
विज्ञापन



लोहड़ी पर्व के अवसर पर बाजारों में भी रौनक रही। लोग गजक, रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न और गुड़ की खरीदारी करते दिखाई दिए। खास तौर पर बच्चे के जन्म की पहली लोहड़ी और नवविवाहित जोड़ों की पहली लोहड़ी बड़े धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में ऋषिपाल सिंह राने ने अपने पौत्र अरनव सिंह की पहली लोहड़ी मनाई। अरनव के पिता सहजदीप सिंह और माता सिमरनजीत कौर ने परिवार और समाज के लोगों के साथ मिलकर ढोल पर जमकर भांगड़ा किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मूंगफली, रेवड़ी, गुड़ और लावा का प्रसाद सभी में वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदीप सिंह वालिया, भूपेंद्र सिंह वालिया, जगजीत सिंह, ज्ञानी हर्षपाल सिंह, दीवलीन कौर साक्षी, देवेंद्र सिंह बेदी, इकबाल सिंह, मानू, नीलू कौर, बलजीत कौर, गुरजीत कौर, सिमरन कौर, डिंपल नरूला, हरजीत कौर, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed