फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Public buses will run in the rural areas of the district, fares will be reduced by 20 percent.

Bahraich News: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ेंगी जनता बसें, 20 फीसदी कम होगा किराया

Wed, 26 Nov 2025 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Public buses will run in the rural areas of the district, fares will be reduced by 20 percent.
बहराइच। जिले के लोगों को अब लोकल मार्गों पर कम किराये में बस सेवा मिलने की उम्मीद जगी है। परिवहन निगम मुख्यालय से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जनता बस सेवा संचालन के लिए मांगा गया रूट प्लान रोडवेज प्रशासन ने भेजा है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही साधारण बसों के निर्धारित किराये से 20 प्रतिशत कम दर पर बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम मुख्यालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना बनाई है। इसके जरिये यात्रियों को कम किराये में यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय ने बहराइच जिले के ऐसे रूट मांगे थे, जहां यात्रियों की संख्या तो ज्यादा है, लेकिन रोडवेज की बसें या तो नहीं चल रहीं या बहुत कम चल रही हैं। इस निर्देश के बाद रोडवेज प्रशासन ने जिले के कई ऐसे मार्गों का चयन किया, जहां बसों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन


नई सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रियों का खर्च कम होगा और लोकल यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि बसों के संचालन से लोकल परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि मुख्यालय को रूट चार्ट तैयार कर भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही लोकल मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत यात्रियों को साधारण बसों से बीस प्रतिशत कम किराये में सफर करने की सुविधा मिलेगी।


इन रूटों पर जनता बसों का होगा संचालन
जिले से भेजे गए रूट प्लान में महसी, बौंडी, नानपारा, रिसिया, पयागपुर, हुजूरपुर, कतर्नियाघाट वनक्षेत्र और सिरसिया सहित कई महत्वपूर्ण लोकल मार्ग शामिल हैं। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी है। बसों की उपलब्धता बेहद कम होने से लोग निजी साधनों से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। जनता बस सेवा शुरू होने से रोडवेज बसों की कनेक्टिविटी से अछूते ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लोगों को खासी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed