फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   protest of teacher

मिहींपुरवा ब्लाक के शिक्षक प्रेरणा एप का नहीं करेंगे प्रयोग

Wed, 11 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest of teacher
बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को मिहींपुरवा ब्लाक के शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों ने कहा कि सभी प्रेरणा एप डाउनलोड नहीं करेंगे। अंतरजनपदीय तबादला समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन बीएसए को भेजा।
विज्ञापन

मिहींपुरवा ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को ब्लॉक के शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष सगीर अंसारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रेरणा एप से शिक्षक हाजिरी नहीं देंगे। यह शिक्षकों का शोषण है। बाढ़ क्षेत्र में नदी पार कर शिक्षक समय से कैसे पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की अंतरजनपदीय स्थानांतरण, पदोन्नति, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, ईएल, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने आदि बात नहीं मानी जाएगी। ब्लाक मंत्री चंद्रेश राजभर ने कहा कि प्रेरणा एप डाउनलोड करना शिक्षा विभाग का निजीकरण है। चंद्रभूषण गुप्ता ने कहा कि प्रेरणा एप डाउनलोड करवाकर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद सभी ने 12 सूत्री मांगपत्र बीएसए एसके तिवारी को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील दूबे ने किया। इस मौके पर कैलाशचंद्र, शैलेंद्र सिंह, विजय गर्ग, आर्येंद्र सोलंकी, गजेंद्र भारती, हरिओम वर्मा, नागेंद्र यादव, प्रवीण सिंह, मनीष कुमार, अमर सिंह, दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed