फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Property worth two hundred crores in the city of Atiq's close friend

Bahraich News: अतीक के करीबी की शहर में दो सौ करोड़ की संपत्ति

Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Property worth two hundred crores in the city of Atiq's close friend
बहराइच। अतीक के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की बहराइच शहर में भी करीब दो सौ करोड़ की संपत्ति है। बताया जा रहा है कि यह अतीक की बेनामी संपत्ति है। अब पुलिस व प्रशासन इस मामले को लेकर सतर्क हो गया है। सूूूत्रों के मुताबिक पुलिस ऐसे लोगों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है जो माफिया से जुड़े रहे है।प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद भी एसटीएफ ने यहां से अतीक के दो करीबी उठाए थे। बताया जा रहा है कि वह दोनों आजकल उत्तराखंड की नैनीताल जेल में है। अधिकारिक तौर पर अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। माफिया अतीक के करीबी बनकर अरबों की संपत्ति बनाने वाले बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की लखनऊ, प्रयागराज से लेकर तमाम बड़े शहरों में प्रापर्टी है।
विज्ञापन

बहराइच शहर में भी रोडवेज मार्ग पर आरबीएम पैलेस, होटल शहरान काॅन्टीनेंटल व सुमइया मॉल बना है। यह तीनों प्रापर्टी शहर के सबसे पॉश इलाके में है। इनकी कीमत दो सौ करोड़ से भी ज्यादा होना बताई जाती है। इसके अलावा तमाम जगहों पर जमीन व प्लॉट भी अतीक से जुड़े लोगों के नाम दर्ज हैं। ऐसे में यदि यहां भी सही तरीके से पुलिस व प्रशासन की टीमों ने काम किया तो अतीक का एक बड़ा कुनबा निकलकर सामने आ सकता है।
विज्ञापन


अतीक का महफूज ठिकाना था बहराइच
वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव अतीक अहमद ने श्रावस्ती से लड़ा था। उस समय अतीक का बहराइच बहुत आना-जाना रहता था। अतीक व उसके गुर्गे ज्यादातर रात के समय होटल शहरान काॅन्टीनेंटल व आरबीएम पैलेस में रुकते थे, जो अब उसके करीबी मुस्लिम के सहयोगी मुशरफ के बताए जा रहे है। हालांकि, जब से अतीक गिरोह पर सरकार की नजर टेढ़ी हुई हैं, तभी से यहां भी उससे जुड़े ज्यादातर लोग या तो अंडरग्राउंड हो चुुके हैं या फिर शहर से मतलब ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया के गुर्गे परेशान
अतीक व अशरफ की हत्या के बाद उसके करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम पर शिकंजा कसना शुरू हुआ तो उससे जुड़े लोगों में हलचल तेज हो गई है। अब अतीक के गुर्गे यह जुगाड़ लगाने में लगे है कि इस मामले में किसी तरह उनका नाम न आने पाए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भी अपने नए आका तलाशने में जुटे है।

माफिया पर कसेगा शिकंजा
माफिया चाहे कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी लोग अवैध कार्यों से जुड़े हैं, उन पर पुलिस टीमें लगातार नजर रख रही हैं।
- प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed