फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Priyanka named Roshan after getting 15th rank in PCS

पीसीएस में 15वीं रैंक पाकर प्रियंका ने नाम किया रोशन

Fri, 19 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka named Roshan after getting 15th rank in PCS
पीसीएस में चयनित बहराइच निवासी प्रियंका तिवारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के मोहल्ला रकायपुर राजा निवासी शिक्षिका ने ऑनलाइन पढ़ाई कर लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है। शिक्षिका को नायब तहसीलदार का पद मिला है। वहीं छावनी बाजार मोहल्ला निवासी गरीब परिवार के अमित ने डिप्टी जेलर का पद हासिल किया है। अमित के पिता परिवार का भरण पोषण करने के लिए परचून की दुकान का संचालन करते हैं। सभी ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी प्रियंका तिवारी श्रावस्ती जिले के प्राथमिक विद्यालय खुसरी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। पिता रामबिहारी तिवारी सेवानिवृत्त सैनिक हैं। प्रियंका ने वर्ष 2019 के लोकसेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम में सफलता हासिल की है। प्रियंका को प्रदेश में 15वां स्थान मिला है। उनकी तैनाती नायब तहसीलदार के पद पर होगी। प्रियंका ने बताया कि सेवेंथ डे इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट और किसान डिग्री कॉलेज से स्नातक किया। बीटीसी के बाद सहायक शिक्षिका बनीं।
विज्ञापन

इसके बाद पीसीएस की तैयारी शुरू कर दी। प्रियंका की सफलता से परिवारीजनों के साथ मामा कांग्रेस नेता भगतराम मिश्रा समेत अन्य ने हर्ष जताया है। उधर मोहल्ला छावनी बाजार निवासी अमित गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अमित गुप्ता के पिता राकेश कुमार गुप्ता परचून की दुकान का संचालन करते हैं। गरीबी में भी अमित ने हिम्मत नहीं हारी। अमित ने हाईस्कूल सेंट नार्बट से किया। हाईस्कूल में जिला टॉप किया था। लखनऊ में इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल करने के बाद कंप्यूटर से बीटेक किया। पीसीएस की तैयारी भी जारी रखी। जिसमें उन्हें सफलता मिली है। दोनों के परिवारीजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed