फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prime Minister's birthday observed as 'Seva Sankalp Diwas' (Day of Dedication to Service).

Bahraich News: सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Fri, 18 Sep 2026 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday observed as 'Seva Sankalp Diwas' (Day of Dedication to Service).
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य।
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर महाराजा सुहेलदेव राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में फल वितरण के साथ अन्य स्थानों पर कल्याणकारी व स्वास्थ्य योजनाओं की शुरुआत की गई। शाम को दीपोत्सव भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन विकास सिंह (क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा अवध क्षेत्र) तथा विशिष्ट अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, एमएलसी पद्म सेन चौधरी, एमएलसी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया। अंत में परिसर में पौधरोपण हुआ। शाम सात बजे सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर संजय खत्री, उप-प्राचार्य डॉ. मालिक सहनवाज, सीएमओ डॉ संजय शर्मा, सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, डॉ. ईशान कुमार, डॉ. राजेंद्र कुमार शुक्ला, डॉ. जे.पी. मौर्या, डॉ. प्राची, डीएचआईओ बृजेश सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ. रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त की भावनाएं

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से लेकर देर शाम तक अनेक कार्यक्रम किए। सुबह समय माता बेरिया मंदिर परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटा। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह की मौजूदगी में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाया। इस मौके पर जिला महामंत्री रणविजय सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जीतेंद्र त्रिपाठी, जिला मिडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डिंपल जैन, जिला कोषाध्यक्ष नितिन रुपानी, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।

पयागपुर में हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ

पयागपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सीएचसी पहुंचकट्टा में हेल्थ एटीएम और पयागपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया। इसके बाद मरीजों को फल बांटे। मानव विकास संस्था और आईडीबीआई बैंक के संयुक्त सहयोग से स्थापित हेल्थ एटीएम का विधायक ने उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा नेता उमाशंकर तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम रस्तोगी, धनलाल पांडेय, राजकुमार शुक्ल, विजय शंकर द्विवेदी, पम्मू पाठक, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडे, सभासद अजीत शुक्ला, मुकेश शर्मा, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएचसी चरदा में मरीजों को बांटे फल

चरदा। भाजपा मंडल रुपईडीहा की टीम ने मंडल अध्यक्ष महाराज दीन वर्मा के नेतृत्व में सीएचसी चरदा में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मंडल महामंत्री योगेश चंद्र पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, राहुल सिंह, उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक हरपाल सिंह, संजय वर्मा, प्रदीप वर्मा, रोहित वर्मा, दीपक वर्मा तथा अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

रिसिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा नगर मोहल्ले के हनुमान मंदिर एवं मार्ग की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में अहिल्या बाई होलकर के मंदिर की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। कपूरे बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री रण विजय सिंह, प्रधान उमा देवी, सरोज कुमार सिंह की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर मिठाई बांटी गई।

विधायक ने बांटे चेक व टूलकिट, मरीजों को फल भेंट किए

बौंडी। सीएचसी रमपुरवा में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने मरीजों को फल बांटे। शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। विधायक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्रवेश मौर्य को डेयरी उद्योग के लिए पांच लाख और अमन मौर्य को इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग के लिए चार लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड की सात लाभार्थियों व राजमिस्त्रियों को प्रमाणपत्र व टूलकिट दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडे, बीडीओ प्रतीक, आकांक्षा राय, जेपी यादव, प्रमोद मिश्रा, विद्याधर वाजपेई, सजल श्रीवास्तव, विनीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।


कैसरगंज में भी मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

कैसरगंज। सीएचसी कैसरगंज में सांसद करण भूषण सिंह एवं विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने मरीजों को फल वितरित कर उन तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, शिव सहाय सिंह, नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट, शिवानंद सिंह, अजय सिंह, विनोद वर्मा, वेदप्रकाश सिंह, रामगोपाल वर्मा, अधीक्षक बीडी वर्मा, डॉ. एनके सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed