{"_id":"603bcb198ebc3ee90a7ce818","slug":"primary-schools-will-open-from-today-bahraich-news-lko567238077","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में आज से गूंजेगा ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में आज से गूंजेगा ककहरा
विज्ञापन
बहराइच। प्राथमिक स्कूलों में लटक रहे ताले सोमवार को खुल जाएंगे। स्कूलों में फिर से ककहरा गूंजने लगेगा। गुब्बारों से स्कूलों को सजाकर बच्चों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। प्रार्थना सभा व देशभक्ति गीतों के साथ स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। करीब 11 माह बाद खुल रहे स्कूलों में पचास फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अभिभावकों से सहमति पत्र भी लिए जा रहे हैं। पहले दिन कक्षा एक और पांच के बच्चों को बुलाया गया है।
कोरोना के चलते मार्च 2020 से बंद चल रहे प्राथमिक विद्यालयों को खोलने का आदेश जारी किया गया है। करीब 11 माह से स्कूल बंद होने के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्कूलों के खोलने के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। वहीं, निजी विद्यालयों में भी प्रबंधन बच्चाें की कोरोना से सुरक्षा की तैयारियों में जुटा है।
जिले के ढाई हजार परिषदीय स्कूलों और 400 निजी स्कूलों में करीब 4.35 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। जिनमें नौनिहालों के स्वागत की तैयारियां तेज हो गईं हैं। सोमवार सुबह नौ बजे से इन स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सावधानी बरतने के लिए एडवायजरी जारी की है।
विज्ञापन
इसको लेकर स्कूलों में तैयारियां तेज हो गईं हैं। मगर सावधानी को देखते हुए सतर्कता बरतने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मार्गेट लाल ने बताया कि बच्चों को अभी अभिभावकों के साथ ही घर भेजा जाएगा। सैनिटाइजर व मास्क लाना अनिवार्य रहेगा। उधर, स्कूल खुलने को लेकर बच्चे उत्साहित दिख रहे हैं।
जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों ने अभिभावकों से सहमति पत्र के साथ बच्चों को भेजने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही सैनिटाइजर व मास्क भी लाने का निर्देश दिया गया है।
करीब 11 माह बाद स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसे देखते हुए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। पहले दिन कक्षा एक और पांच के बच्चों को बुलाया गया है। स्कूलों को गुब्बारों से सजाने के साथ अन्य तैयारियां की जा रहीं हैं।