फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pressure made to sell smack, shot on refusal

स्मैक बेचने का बनाया दबाव, इंकार पर मारी गोली

Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pressure made to sell smack, shot on refusal
बहराइच। शहर के सलारगंज मोहल्ले में उधार का पैसा न देने पर एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि दबंग उधारी पैसा वापस न करने पर स्मैक बेचने का दबाव बना रहे थे। इसका विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। बाद में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

घटना के बाद से पुलिस स्मैक के मामले को दबाने में जुटी रही लेकिन सोशल मीडिया पर पीड़ित का बयान वायरल होने के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करनी पड़ी।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के नूरूद्दीन चक निवासी शरीफ पुत्र रहमतउल्ला दूध बेचने का काम करता है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने मोहल्ले के ही एक युवक से पांच हजार रुपया उधार लिए थे। आरोप है कि शनिवार दोपहर को युवक ने उधार का पैसा मांगा तो शरीफ ने दो-चार दिन की मोहलत मांगी। युवक ने शरीफ से पैसा न दे पाने पर स्मैक बेचने का दबाव बनाया। इससे इंकार करना दबंग युवक को नागवार गुजरा और उसने युवक पर कट्टे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली युवक के पेट में लगी। परिवार व आसपास के लोग आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पीड़ित ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामले को दबाने की कोशिश में जुटी दरगाह पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दरगाह थानाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि मुदकमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्मैक बेचने का दबाव बनाने के आरोप की भी गहन जांच होगी।

पूरे मामले की कराई जाएगी जांच
दरगाह थाना क्षेत्र में गोलीकांड की घटना संज्ञान में है। पीड़ित के बयान को भी संज्ञान में लिया जाएगा। हर पहलू पर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुजाता सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed