फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Preserving the original form of Hindi is a big challenge

Bahraich News: हिंदी का मूल स्वरूप बचाए रखना बड़ी चुनौती

Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Preserving the original form of Hindi is a big challenge
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम पर जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


शहर के किसान पीजी काॅलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस पखवारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व काॅलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एसपी सिंह ने कहा कि हिंदी के मूल स्वरूप को बचाए रखना हमारे लिए बड़ी चुनौती है। गोष्ठी को संयोजक डाॅ. सत्यभूषण सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर धर्मवीर सिंह, अरूणवीर सिंह व डाॅ. सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राम रहीम इंटर काॅलेज महाराजगंज महसी में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर युवा महिला मंडल के युवक व युवतियों ने पदयात्रा निकाली। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी मुदिता मिश्रा, मोहम्मद आवेश व पारुल को काॅलेज प्रबंधक व मुख्य अतिथि रमेशचंद्र पाठक ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य राजेश कुमार पाठक, शिक्षक आशोक कुमार शुक्ला, रमेशचंद्र वर्मा व मनोज तिवारी ने भी हिंदी के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डाॅ.प्रिया मुखर्जी ने ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ.रीमा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में हिंदी से संबंधित डाॅक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाषण, पोस्टर, कविता पाठ, स्लोगन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डाॅ.अंजली अग्रवाल, डाॅ.मनीषा खन्ना, डाॅ.प्रियंका श्रीवास्तव व डाॅ.सरिता यादव आदि ने हिंदी का महत्व बताया।

इस मौके पर अमृता मिश्रा, डाॅ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. सायरा खातून व डाॅ.यासमीन आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। नानपारा के सुंदर शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के परिसर में हिंदी दिवस के मौके पर निबंध, वाद-विवाद, काव्यपाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विजेताओं को प्रशस्तिपत्र दिया गया। कार्यक्रम में काॅलेज प्रबंधक समेत सभी शिक्षक व शिक्षकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed