{"_id":"625c5014f80f882c5751a39e","slug":"power-failure-in-homes-of-16-defaulting-consumers-bahraich-news-lko626559117","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 बकायेदार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 बकायेदार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लाइन हानियों पर अंकुश लगाने व राजस्व वसूली को लेकर पावर कॉर्पोरेशन की ओर से रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर विभाग की टीम ने 629 विद्युत कनेक्शनों की जांच कर 16 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने 353 विद्युत कनेक्शनों को मौके पर काटकर 164.3 लाख से अधिक की राजस्व वसूली की है।
पावर कार्पोरेशन की ओर से बिजली चोरी पर अंकुश लगाने व राजस्व वसूली को लेकर मौजूदा समय सौ दिवसीय कार्ययोजना बनाकर पूरे जिले में एसडीओ की अगुवाई में टीम गठित कर सघन जांच अभियान चला रहा है। एक्सईएन मुकेश बाबू ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम की टीम ने अभियान के दौरान 131 विद्युत कनेक्शनों की जांच कर दो लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने बताया कि 128 बकाएदार उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटकर सभी को चेतावनी देते हुए सात लाख 76 हजार की वसूली की गई है। एक्सईएन ने बताया कि नानपारा टीम ने अभियान के दौरान 195 विद्युत कनेक्शनों की जांच कर चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर टीम ने 71 बकाएदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों को मौके पर ही काटकर सात लाख 94 हजार की वसूली की गई।
विज्ञापन
एक्सईएन ने बताया कि इसके अलवा कैसरगंज तहसील क्षेत्र में विभाग की टीम ने अभियान के दौरान 303 कनेक्शनों की जांच कर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि 154 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन को काटकर 148.60 लाख की वसूली की गई है। एक्सईएन ने अपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने बिजली बिल की बकाएदारी को समय रहते जमा कर दें। अन्यथा जांच के दौरान उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।