फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power cuts spark anger, protests at several places

Bahraich News: बिजली कटौती से फूटा गुस्सा, कई स्थानों पर प्रदर्शन

Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power cuts spark anger, protests at several places
प्रदर्शन करते रामायण पूरवा और गुरुगुज पूरवा के ग्रामीण। - फोटो : प्रदर्शन करते रामायण पूरवा और गुरुगुज पूरवा के ग्रामीण।
बहराइच। जिले में भीषण गर्मी के बीच अघोषित कटौती ने लोगों का पारा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को कई स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन


बहराइच-अयोध्या हाईवे पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बेरिया चौराहे पर क्षेत्रीय लोगों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि भीषण गर्मी के बीच रात में बिजली न रहने से उन्हें जागकर रात बितानी पड़ रही है। ऋषि मेहरोत्रा, गुलाम नबी, जगदंबा यादव, शिवकुमार और जगबंदन ने आदि ने कहा कि जल्द बिजली आपूर्ति न सुधरी तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। रात 10 बजे प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने समझाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन

दो गांवों में एक सप्ताह से बिजली नहीं

मटेरा प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र मटेरा के अंतर्गत आने वाले रामायण पुरवा और गुरुगुज पुरवा गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब एक हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज छह घंटे मिल रही बिजली
महसी प्रतिनिधि के अनुसार तेजवापुर फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों की एक लाख आबादी को प्रतिदिन महज छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में एक घंटे भी सप्लाई नहीं मिल रही। बृहस्पतिवार रात पूरे क्षेत्र में सिर्फ 40 मिनट बिजली आई। समस्या से किसानों और व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed