{"_id":"57fbbc814f1c1b112628df27","slug":"power-corporation-workers-died-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पावर कार्पोरेशन कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पावर कार्पोरेशन कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का डंक जिले में जानलेवा बना हुआ है। डेंगू से पीड़ित पावर कॉर्पोेरेशन कर्मी की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सप्ताह भर से डेंगू की चपेट में था। उधर डेंगू पीड़ित पांच और रोगी मिले हैं। इसके बाद सेे अस्पताल प्रशासन सकते में है। डेंगू की रोकथाम के उपाय अभी तक नाकाफी साबित हो रहे हैं।
तराई में डेंगू से लगातार लोगों की जान जा रही है। शहर में मोहल्ला छावनी बाजार निवासी गौरव गांधी (35) पुत्र शिवकुमार को सप्ताह भर पूर्व डेंगू की शिकायत थी। परीक्षण में डेंगू की पुष्टि के बाद परिवारीजनों ने गौरव को लखनऊ में गोमतीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गौरव के भाई वैभव ने बताया कि दो दिन पूर्व स्वास्थ्य सुधर दिख रहा था लेकिन तबियत बिगड़ गई। सोमवार सुबह गौरव ने दम तोड़ दिया। गौरव पावर कार्पोरेशन में टीजीटू के पद पर तैनात था। उसके दो बेटियां हैं। मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
उधर जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित 45 रोगियों के रक्त का परीक्षण किया गया। उनमें पांच को डेंगू पॉजिटिव पाया गया हैं। उनका एलायजा और रैपिड टेस्ट पॉजिटिव है। पांच नए रोगियों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।