{"_id":"58d01e854f1c1b2f4f1a127b","slug":"posting-a-vulgar-picture-of-a-yogi-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी का अश्लील चित्र पोस्ट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी का अश्लील चित्र पोस्ट, हंगामा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नानपारा अंतर्गत रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी संगठन के द्वारा वाट्सएप ग्रुप का संचालन किया जा रहा है। इस ग्रुप पर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अश्लील चित्र पोस्ट कर दिया। यह जानकारी जब हिंदू संगठनों को मिली तो वे आग बबूला हो गए। कोतवाली के घेराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई है।
नानपारा में रेडीमेड कपड़ा एसोसिएशन की ओर से वाट्सएप पर एसोसिएशन के नाम से ग्रुप का संचालन किया जा रहा है। इस ग्रुप में रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी व कुछ अन्य लोग जुड़े हुए हैं। सोमवार को सुबह ग्रुप पर मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ की फोटो एक महिला के साथ पोस्ट की गई। यह पोस्ट देखकर रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी अनुराग शर्मा आग बबूला हो उठे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।
मामले की जानकारी जब अन्य व्यापारियों व हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को मिली तो सभी कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया भी आ गए। सीओ और प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने लोगों को समझा बुझकर शांत किया। इस मामले में पुलिस ने अनुराग की तहरीर पर मुख्यमंत्री के मामले में अश्लील पोस्ट करने वाले नगर निवासी रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ ने बताया कि इस ग्रुप की ग्रुप एडमिन व कुछ और सदस्यों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।