फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Posters of Amritpal pasted, investigation intensified at the border

Bahraich News: अमृतपाल के पोस्टर चस्पा, सीमा पर जांच तेज

Sat, 25 Mar 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 25 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Posters of Amritpal pasted, investigation intensified at the border
श्रावस्ती / जमुनहा। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए सीमा पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र के रास्तों पर उसकी फोटो चस्पा कर आने-जाने वालों जांच की जा रही है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब से फरार है। उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा से सटे थानों सहित एसएसबी चौकियों को विशेष चौकसी का निर्देश दिया गया है। एसएसबी के जवानों ने सीमा चौकियों सहित सीमा क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों व रास्तों पर उसकी फोटो चस्पा कर दी है। साथ ही सीमा पार करने वालों की जांच की जा रही है। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने सीमा क्षेत्र की चौकी सोनपथरी, भैसाही नाका, गुज्जर गोरी, सुईया, तरुसमा व ककरदरी पर तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मल्हीपुर व सिरसिया थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को सीमा पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed