{"_id":"60cf7d868ebc3ef97d6a9d9e","slug":"police-raided-in-search-of-chinese-manjha-bahraich-news-lko583384715","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे की तलाश में पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे की तलाश में पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन
बहराइच। चाइनीज मांझे से गला कटने के बाद हुई युवक की मौत के बाद एसपी सख्त हो गईं। एसपी के निर्देश पर रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने कई जगहों छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
चाइनीज मांझा प्रतिबंधित होने के बाद भी जिले में खुलेआम बिक रहा था। शनिवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर रिसिया थाना क्षेत्र के प्रगेश यादव की मौत हो गई थी। युवक की मौत की खबर के बाद एसपी सुजाता सिंह सख्त हो गई। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने दलबल के साथ छापा मारा।
इस दौरान कवाबची गली व चांदपुरा मोहल्ले से लगभग सात बोरी चाइनीज मांझा बरामद हुआ। नगर कोतवाल ने बताया कि कवाबची गली निवासी भोलू व चांदपुरा निवासी टोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।