फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police personnel will be reduced weight

पुलिस कर्मियों का कम कराया जाएगा वजन

Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police personnel will be reduced weight
बहराइच। जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के बढ़े वजन को कम करने के लिए पुलिस विभाग एक पहल की शुरूआत करने जा रहा है। पुलिसकर्मियों का वजन कम करने के लिए हेल्थ कोर्स अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वजन को कम करने के तरीके बताए जाएंगे। 11 अक्तूबर को पुलिस लाइंस में इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए एसपी ने 80 किलो से अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में तैनात जवानों को स्वस्थ रखने के लिए एसपी एक अभिनव पहल शुरू करने जा रहे हैं। पुलिस के जवान पूरी तरह से स्वस्थ रहें और दिखने में फिट लगें। किसी भी जवान का पेट बाहर न निकला हो। काम करने में कोई परेशानी न हो। थकावट का अहसास कम से कम हो। इन सबके लिए एसपी पुलिस लाइंस में हेल्थ कोर्स का शुभारंभ कराएंगे। इस अभियान में पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए जाएंगे। कब क्या करना है, समय न मिलने पर क्या खाना है। इस सबके के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में 80 किलो से ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मियों को शामिल कर उनका वजन कम कराया जाएगा। विभाग में पत्र जारी कर यह निर्देश दे दिया गया है कि जल्द से जल्द सूची तैयार कर एसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

हम फिट हैं बॉस
80 किलो से ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर मांगे जाने की बात जानकार विभाग के जवान अपना वजन नाप कर अपने आपको संतुष्ट करने में जुटे हुए हैं। अपने सीनियर को देखते ही कहते हैं कि जय हिंद सर। हम फिट हैं बॉस। हमारा वजन 80 किलो से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 से शुरू होगा अभियान
पुलिस विभाग में कार्यरत जवान पूरी तरह स्वस्थ रहें, इसके लिए हेल्थ कोर्स अभियान का शुभारंभ कराया जा रहा है। 80 किलो से ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के निर्देेश दिए गए हैं। कार्यों के साथ स्वस्थ रहने के लिए यह जरूरी है। 11 अक्तूबर से यह अभियान शुरू किया जाएगा।
- विपिन मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed