फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police personnel hoisted the flag in flood waters

बाढ़ के पानी में पुलिस कर्मियों ने किया ध्वजारोहण

Sun, 16 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Police personnel hoisted the flag in flood waters
बहराइच के बौंडी थाने में बाढ़ के पानी में खड़े होकर ध्वजारोहण करते पुलिस कर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मैं भारत वर्ष का हर दम अमित सम्मान करता हूं, यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं। मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की, तिरंगा हो कफन मेरा, बस यही अरमान रखता हूं। यह चंद लाइनें बहराइच पुलिस पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बौंडी थाने के पुलिस कर्मी तिरंगे को फहराने के लिए थाने में भरे बाढ़ के पानी में घुस गए और परंपरागत तरीके से तिरंगे को फहराकर सलामी दी। इसके लिए एसपी ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

बौंडी थाना बाढ़ इलाके में आता है। यहां पर हर साल घाघरा नदी विकराल रूप दिखाती है। इस बार भी घाघरा नदी उफनाई हुई है। आलम यह है कि घरों के साथ-साथ थाने में भी बाढ़ का पानी भर गया है। इसके बावजूद थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने दायित्वों का अच्छे ढंग से निर्वहन किया। थाने में भरे बाढ़ के पानी में सभी पुलिसकर्मी ध्वजारोहण करने के लिए खड़े नजर आए।
विज्ञापन

देश भक्ति में सराबोर पुलिसकर्मियों ने बड़ी ही खुशी और जोश के साथ ध्वजारोहण किया और तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान कर सलामी दी। थाने की महिला पुलिसकर्मी अर्चना यादव ने कहा कि जब हमारे देश के जवान बर्फ में खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे हैं, तो इस बाढ़ के पानी से हम क्यों डरें? एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि देश सेवा के लिए पुलिस कर्मियों का साहस सराहनीय है। तिरंगे की शान में हम सभी कोई कमी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed